Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Holiday Special Train : कालका से शिमला के लिए शुरू हुई रिजर्वड हॉली-डे स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल और इसका किराया

December 21, 2024

Holiday Special Train : कालका से शिमला के लिए शुरू हुई रिजर्वड हॉली-डे स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल और इसका किराया

Kalka Shimla Holiday Special Train: राजधानी शिमला को कालका से जोड़ने वाले वल्र्ड हैरिटेज रेवले ट्रैक पर शुक्रवार से रिजर्वड हॉली-डे स्पेशल ट्रेन शुरू हो गई है। बोर्ड ने न्यू ईयर व विंटर सीजन को देखते हुए शिमला आने वाले पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए इसे शुरू किया है। इस ट्रेन में पहले दिन 81 यात्री शिमला पहुंचे। देशभर से शिमला आने वाले पर्यटकों को यह सुविधा 28 फरवरी तक मिलती रहेगी।

इस समय पर होगी कालका से शिमला को रवाना

रेलवे प्रबंधन के अनुसार, ट्रेन नंबर 52443 सुबह 8:05 बजे कालका से शिमला को रवाना होगी, जो दोपहर 1:35 बजे शिमला पहुंचेगी। शिमला से रिजर्वड हॉलीडे स्पेशल शाम 4:50 बजे वापस कालका को चलेगी और कालका में यह रात 9:45 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन धर्मपुर, बड़ोग, सोलन, कंडाघाट, समरहिल स्टॉपेज पर रुकेगी।

ट्रेन के जनरल डिब्बे में किराया 75 रुपए प्रति यात्री तय किया गया

जानकारी के अनुसार ट्रेन के जनरल डिब्बे में किराया 75 रुपए प्रति यात्री तय किया गया है, जबकि फर्स्ट क्लास एग्जीक्यूटिव विस्ताडम का किराया 945 रुपए और फर्स्ट क्लास चेयर का किराया 790 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला विश्व विख्यात टूरिस्ट स्थल है। देशभर सेटूरिस्ट क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को शिमला, कसौली, बड़ोग और चायल इत्यादि पर्यटन पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत इस ट्रेन को शुरू किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें