Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल के हमीरपुर में आग लगने से घर जलकर हुआ खाक, लाखों की संपत्ति का नुकसान

April 7, 2023

हिमाचल के हमीरपुर में आग लगने से घर जलकर हुआ खाक, लाखों की संपत्ति का नुकसान

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर के मनसई गांव में आग लगने से एक मकान जलकर खाक हो गया और लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग बृहस्पतिवार रात लगी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि घर में चार भाइयों सुभाष चंद, अजरुन कुमार, सुरेंद्र और संजू के परिवार रहते थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और दमकल की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि आग शार्ट र्सिकट से लगी। जिला प्रशासन ने पंचायत को प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। नायब तहसीलदार कंगू बलवंत ठाकुर ने बताया कि संबंधित पटवारी को मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लेने को कहा गया है। प्रभावित भाइयों ने दावा किया कि आग में उनकी लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उप संभागीय अधिकारी (नादौन) अपराजिता चंदेल ने बताया कि पीड़ितों को 20,000 रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें