Site icon Dainik Savera Times

बजडोह में आग लगने से दो परिवारों के घर जलकर राख, 20 लाख का हुआ नुक्सान

हमीरपुर (कपिल) : भोरंज उपमंडल के बजडोह गांव में आगजनी की घटना होने से 2 परिवारों का लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान हो गया। ग्राम पंचायत प्रधान ओंकार सिंह ने जानकारी देते समय बताया कि दोपहर के समय कांता देवी पत्नी स्वर्गीय मनोहर लाल के 2 कमरे व कुलवंत सिंह पुत्र रण सिंह के तीन कमरे जलने से दोनों परिवारों का लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि जब घर में आग लगी तब घर में बच्चे ही मौजूद थे, बाकी लोग घास लेने के लिए खेतों में गए थे।

हालांकि आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही फायरिब्रगेड के कर्मचारी, प्रशासन व पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू भी पा लिया, लेकिन तब तक घर मे रखा सारा मकान जलकर राख हो चुका था। आगजनी की घटना से घर के अंदर रखी नकदी, जेबरात, बिस्तर इत्यादि सब रख हो गया है। भोरंज एसडीएम स्वाति डोगरा ने दोनों परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार रुपए दिए है। इस मौके पर तहसीलदार राहुल शर्मा व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारियों ने स्थानीय पटवारी को नुकसान का आंकलन कर शीघ्र भेजने के आदेश दिए हैं।

Exit mobile version