
HPPSC SET 2026: हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (HPPSC) ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET)–2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 30 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
SET परीक्षा हिमाचल प्रदेश की यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के लिए HPPSC ने कुल 22 विषय निर्धारित किए हैं, जिनमें केमिकल साइंसेज, इंग्लिश, लाइफ साइंसेज, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, ज्योग्राफी, हिंदी, हिस्ट्री, मैथमेटिकल साइंसेज, म्यूजिक, फिजिकल साइंसेज, फिजिकल एजुकेशन, सोशियोलॉजी, संस्कृत, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, साइकोलॉजी, एजुकेशन और एनवायरनमेंट साइंसेज शामिल हैं। आयोग के अनुसार, परीक्षा का सिलेबस UGC और CSIR द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस के अनुसार होगा। विस्तृत सिलेबस HPPSC की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
योग्यता मानदंड
जनरल, अनारक्षित और जनरल-EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के SC, ST, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 50% अंक पर्याप्त होंगे। मास्टर डिग्री UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए।
जो उम्मीदवार अभी मास्टर डिग्री के फाइनल ईयर में हैं, परीक्षा दे चुके हैं या जिनका रिजल्ट लंबित है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों को प्रोविजनल रूप से परीक्षा में शामिल किया जाएगा और उन्हें SET रिजल्ट घोषित होने की तारीख से दो साल के भीतर निर्धारित अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएशन पूरी करनी होगी। ऐसा न करने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
परीक्षा मोड और केंद्र
SET-2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। आवेदकों की संख्या के आधार पर शिमला, सोलन, मंडी, कांगड़ा (धर्मशाला), बिलासपुर, हमीरपुर, नाहन, ऊना, कुल्लू और चंबा में परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के समय किसी भी प्रकार का सर्टिफिकेट, डॉक्यूमेंट या आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जमा करने की आवश्यकता नहीं है। सभी आवेदन ऑनलाइन दी गई जानकारी के आधार पर प्रोविजनली स्वीकार किए जाएंगे। यदि किसी भी चरण में गलत जानकारी या अपात्रता पाई जाती है, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। SET प्रमाणपत्र केवल ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी के आधार पर ही जारी किए जाएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...