Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

HPTDC कर्मचारियों ने की चेयरमैन बदलने की मांग, होटलों के निजीकरण की साजिश का लगाया आरोप

November 23, 2024

HPTDC कर्मचारियों ने की चेयरमैन बदलने की मांग, होटलों के निजीकरण की साजिश का लगाया आरोप

HPTDC Employees Demanded :  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के कर्मचारियों ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने अपनी समस्याएं रखीं। आज यानि शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निगम कर्मचारियों ने निगम के चेयरमैन आरएस बाली को बदलने की मांग की।

कर्मचारियों के मुताबिक निगम कर्मचारियों और पेंशनर्स ने अपनी समस्याओं को लेकर कई बार चेयरमैन से मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने समय नहीं दिया। निगम कर्मचारियों ने कहा कि जिन होटलों को घाटे में बताया जा रहा है, वे घाटे में नहीं हैं। कोर्ट में गलत आंकड़े पेश किए गए हैं। कर्मचारियों ने इसके पीछे साजिश की भी आशंका जताई है, ताकि उन होटलों का निजीकरण किया जा सके।

कर्मचारियों के मुताबिक 5 नवंबर को बीओडी (पर्यटन निगम के निदेशक मंडल) की बैठक भी हुई, लेकिन उसमें क्या हुआ, यह किसी को नहीं बताया गया। नाराज कर्मचारियों ने आरएस बाली पर अपने विधानसभा क्षेत्र के 70 लोगों को विभिन्न होटलों में भर्ती करने का आरोप लगाया। ऐसे में कर्मचारियों ने गुहार लगाई है कि बाकी बचे 9 होटलों को भी रियायत दी जाए।

साथ ही निगम कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से निगम को 50 करोड़ रुपए की राहत राशि देने का आग्रह किया है, ताकि देनदारियों का निपटान किया जा सके। गौरतलब है कि 20 नवंबर को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के घाटे में चल रहे 18 होटलों को 25 नवंबर तक बंद करने के आदेश हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों ने जारी किए थे। बाद में 9 होटलों को 31 मार्च तक राहत दी गई, जबकि शेष 9 होटलों को परसों यानी 25 नवंबर तक बंद करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें