HPU Students, Police Hold Dialogue on Campus Safety : शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय व आपसी विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक मेहर पंवार ने विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। बैठक में विद्यार्थियों की सुरक्षा, उनकी समस्याओं और विश्वविद्यालय परिसर व आसपास सुरक्षित माहौल को लेकर सुझावों पर चर्चा हुई।
इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रमुख छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। संवाद का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं छात्र समुदाय के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, विद्यार्थियों की समस्याओं और चिंताओं को समझना तथा विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षित वातावरण को लेकर आवश्यक सुझाव प्राप्त करना रहा। बैठक के दौरान विद्यार्थियों ने सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।
पुलिस अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों की बातों को गंभीरता से सुना और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। नगर पुलिस अधीक्षक मेहर पंवार ने विद्यार्थियों के साथ संवाद के माध्यम से पुलिस और छात्र समुदाय के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनके लिए सुरक्षित माहौल बनाए रखना महत्वपूर्ण है। ऐसे संवाद से पुलिस को छात्र समुदाय की अपेक्षाओं और व्यवहारिक समस्याओं को समझने में मदद मिलती है। इस दौरान विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे और पुलिस के साथ नियमित संवाद बनाए रखने की आवश्यकता पर चर्चा की।
विद्यार्थियों ने पुलिस की इस पहल का सकारात्मक स्वागत किया। पुलिस और विद्यार्थियों के बीच आयोजित यह संवाद विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ दोनों पक्षों के बीच समन्वय और विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे विद्यार्थियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवाद का प्रभावी माध्यम विकसित होने की उम्मीद है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...