Site icon Dainik Savera Times

शिमला की हसन वैली में एचआरटीसी बस और ट्रक की टक्कर

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर ढली से कुछ ही दूरी पर हसन वैली में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
एचएनट-5 पांच पर एचआरटीसी बस और एक निजी ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब 12:45 बजे हुआ जब बस एक वाहन को ओवरटेक कर रही थी और इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की दोनों टांगे टूट गई हैं और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल यात्रियों को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद आइजीएमसी रैफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही ढली पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ओवरटेक के दौरान बस ट्रक से टकराई। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। स्थानीय प्रशासन व परिवहन विभाग भी मामले की निगरानी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- OTT पर छाई ‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन’, 50 देशों में कर रही ट्रेंड

Exit mobile version