Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

बचा बड़ा हादसा: होशियारपुर आ रही एचआरटीसी बस के हुए ब्रेक फेल, अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई

April 12, 2026

बचा बड़ा हादसा: होशियारपुर आ रही एचआरटीसी बस के हुए ब्रेक फेल, अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के जिला ऊना में एचआरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मुबारिकपुर–भरवाईं मार्ग पर घेबट बेहड़ में रविवार दोपहर धर्मशाला से होशियारपुर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी से जा टकराई।

ये भी पढ़ें :-

इस दौरान चालक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए पास की पहाड़ी से टकराकर रोक दिया। इस हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से तीन का उपचार सिविल अस्पताल अंब में किया गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 50 यात्रियों से भरी बस धर्मशाला से होशियारपुर जा रही थी। सिद्ध चलेहड़ के समीप पहुंचते ही चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस ने पहले सड़क किनारे एक ढाबे के बाहर खड़ी कार को टक्कर मारी, इसके बाद पहाड़ी से जा टकराई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री जान बचाने के लिए बस से कूद पड़े। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी की ओर मोड़ दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें