Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rampur के मुनिश में HRTC की बस हुई हादसे का शिकार, 25 यात्रियों को आई चोटें

December 14, 2023

Rampur के मुनिश में HRTC की बस हुई हादसे का शिकार, 25 यात्रियों को आई चोटें

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : हिमाचल प्रदेश जिला शिमला के रामपुर की मुनिश पंचायत में एचआरटीसी बस का सुबह के समय दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह के समय जब 8 बजे बस मुनिश से रामपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान मुनिश से 100 मीटर की दूरी पर हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान बस में 25 यात्री सवार थे, जिन्हें हल्की छोट छोटी आई है। गरीमत यह रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, जैसे ही इसकी सूचना आसपास के क्षेत्र में लोगों को लगी। वह मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकलने का कार्य शुरू किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है।

इसके बाद ग्रामीणों ने यात्रियों को उपचार के लिए तकलेज अस्पताल को भेज दिया गया है। वहीं जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत प्रधान मुनिश भजन दास ने बताया कि यह हादसा सुबह 8 बजे के करीब पेश आया है। उन्होंने बताया कि इसमें 25 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए तकलेच अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला बस की ब्रेक फेल होने के कारण पेश आया है। प्रधान ने बताया कि हर बार पथ परिवहन निगम द्वारा मुनिश के लिए खठारा बस भेजी जाती है। ऐसे में लगातार परेशानी पेश आ रही हैं।

उन्होंने बताया कि कभी बस को धक्के लगाकर स्टेशन तक पहुंचाना पड़ता है, तो कभी विभिन्न स्थानों पर इसकी ब्रेकिंग फेल होती रहती हैं। ऐसा ही मामला आज सुबह भी यह पेश आया है, बसों की सही हालत न होने के कारण यह मामला पेश आया हैं। बस चालक की सूझबूझ से यह बड़ा हादसा होने से टला हैं।

उन्होंने बताया कि कई बार परिवहन विभाग से आग्रह कर दिया है कि बसों की हालत को सुधारा जाए। ऐसे में ना तो रामपुर के विधायक इस और कोई ध्यान दे रहे हैं और ना ही लोक निर्माण विभाग के मंत्री इस पर कोई कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुनिश में ही नहीं इस तरह के मामले विभिन्न स्थानों पर भी सामने आ रहे हैं, जहां पर आधे रास्ते में ही लगातार बसें दम तोड़ रहीं हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें