Site icon Dainik Savera Times

Shimla में पलटी HRTC की बस, 35 लोग थे सवार, राहत कार्य में जुटे लोग

शिमला: ठियोग में आज सुबह लेलूपुल में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस पलट गई। हादसे में एक दर्जन सवारियों को चोटें आई है। घायलों को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, HP 03-6127 नंबर बस शिमला से थरोच जा रही थी, जो अनियंत्रित होकर सैंज के लेलूपुल के साथ ड्रेनेज में पलट गई। यदि यह बस सड़क से बाहर की और पलटी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बस में करीब 35 लोग सवार थे। बस पलटने के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को बस से बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल लाया हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया हैं।

Exit mobile version