Site icon Dainik Savera Times

HRTC कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी ,,,, अगर 5 दिसंबर तक नहीं मानी मांगे तो होगी हड़ताल

स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश के प्रांतीय प्रधान श्री कृष्ण चंद जी ने कहा कि स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश ने 29 अक्टूबर 2023 को मंडी के पंचायत भवन में हुई राज्य स्तरीय बैठक में जो निर्णय लिया था उसे दीपावली के त्यौहार में हिमाचल प्रदेश की आम जनता को कोई कठिनाई न हो इसके चलते 20 नवंबर तक स्थगित किया गया था । परंतु हिमाचल सरकार ने परिचालकों की वेतन विसंगति के ऊपर इसके उपरांत भी कोई संज्ञान नहीं लिया जिससे कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के समस्त परिचालकों में भारी रोष व निराशा उत्पन्न हुई है जिसको मद्देनजर रखते हुए स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश के प्रांतीय प्रधान कृष्ण चंद जी ने राज्य स्तरीय पदाधिकारीयों प्रांतीय उपाध्यक्ष जीवन सिंह, महासचिव यशवंत ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान प्रकाश चंद, शिमला मंडलीय अध्यक्ष प्रीत महेंद्र , प्रमोद ठाकुर , पंकज चौहान, नवीन ठाकुर , संजीव कुमार , विक्रांत ठाकुर, सतपाल चाड़ , नरेश कुमार ,मोहन सिंह , देवेंद्र भारद्वाज, जितेंद्र कुमार विनय कुमार , सुनील कुमार , विनय कुमार, बलराम आदि से विचार विमर्श करके यह निर्णय लिया है कि दिनांक 21 नवंबर 2023 से 5 दिसंबर 2023 तक हिमाचल पथ परिवहन निगम के समस्त परिचालक काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट करके अपनी सेवाएं देंगे । इसके बावजूद भी अगर 5 दिसंबर तक हिमाचल सरकार परिचालकों की वेतन विसंगति दुरुस्त नहीं करती है तो 6 दिसंबर को स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश हड़ताल करने को मजबूर हो जाएगी ।

Exit mobile version