Site icon Dainik Savera Times

Himachal News: सिरमौर में NH-707 पर हाइड्रा-स्कूटी टक्कर, बच्चे की मौत

Sirmaur Accident

Sirmaur Accident

हिमाचल डेस्क: सिरमौर जिले के कमरोऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर हाइड्रा मशीन और स्कूटी की टक्कर से एक बच्चे पार्थ की मौत हो गई। पुलिस के दो घंटे देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्सैल भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए NH-707 को जाम कर दिया, जिससे करीब 1 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और सैकड़ों वाहन फंस गए।

हादसा कैसे हुआ?

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को साइड देने के प्रयास में हाइड्रा चालक ने वाहन नीचे की ओर मोड़ लिया, जिससे भयंकर टक्कर हो गई।

एसपी का बयान

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Exit mobile version