Site icon Dainik Savera Times

चक्की पुल अगर जल्द नहीं खुला तो, आम जनमानस के साथ BJP करेगी चक्का जाम : जतिन्द्र पठानिया

नूरपुर (पंकज कौशल) : भाजपा मंडल अध्यक्ष जतिन्द्र सिंह पठानिया ने कहा कि प्रशासन द्वारा चक्की पुल को छोटे चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों के लिए अभी तक नहीं खुलवाया गया है जोकि खेदजनक है। पठानिया ने कहा कि भारी बरसात के कारण चक्की पुल को बंद करने का निर्णय लिया गया था सम्बंधित विभाग के उस निर्णय का लोगों ने भी सहयोग किया था। लेकिन अब तो बरसात को भी बंद हुए काफी समय हो चुका है तथा पुल पूरी तरह से सुरक्षित है उसके बाबजूद वाहनों के लिए पुल नहीं खोला जा रहा।

पठानिया ने कहा कि 4 सितंबर को भाजपा मंडल ने चक्की पुल को हल्के 4 पहिया व दो पहिया वाहनों के लिए खोलने हेतु एसडीएम को ज्ञापन दिया था व अवगत कराया था कि आम जनमानस को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा मांग की थी कि जल्द से जल्द चक्की पुल को खुलवाया जाए। जतिन्द्र पठानिया ने कहा कि ज्ञापन देने के एक सप्ताह बीत जाने के बाबजूद भी अभी तक लोगों की मांग को माना नहीं गया है। जतिन्द्र पठानिया ने कहा कि यदि जल्द से जल्द चक्की पुल को खोलने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो भाजपा आमजनमानस के साथ सड़कों पर उतर कर चक्का जाम करेगी जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन व एनएचएआई की होगी।

Exit mobile version