Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

सदस्यता बहाल न हुई, तो होगा उग्र आंदोलन : पंकज कुमार

April 3, 2023

सदस्यता बहाल न हुई, तो होगा उग्र आंदोलन : पंकज कुमार

कांगड़ा (मनोज कुमार) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द करने के विरोध में युवा कांग्रेस जिला कांगड़ा भी मुखर हो गई है है। रविवार शाम कांगड़ा विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष इशांत चोधरी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने कांगड़ा में मशाल जुलूस निकाला, जिसमे मुख्य रूप से कांगड़ा जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पंकज कुमार पंकू शामिल हुए। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता भाजपा को रास नहीं आ रही, यही वजह है कि भाजपा संसद में राहुल के सवालों के जवाब देने से भी कतरा रही है, जिस कारण राहुल गांधी की विचारों को अभिवयक्ति की आड़ में उनकी सदस्यता को संसद से रद कर दिया गया।

कांगड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल के खिलाफ केंद्र सरकार को कारवाई को युवा कांग्रेस सहन नही करेगी तथा इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा और युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन शुरू करेगी। केंद्र सरकार ने हमारे नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल नही को आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर अरुण मनकोटिया उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस कांगड़ा, निखिल जमवाल एनएसयूआई डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, अभिषेक डोगरा, रोहित कुमार सौरभ जानी, सागर चौधरी, सिद्धांत मोगरा, ऋषभ चौधरी, पार्थ, अमन, अतुल, पवन राणा, रितिक समीर, अभिषेक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें