Site icon Dainik Savera Times

पीलिया संक्रमण के कारणों की जांच करने जोगिंदर नगर पहुंची IGMC की सर्विलांस टीम

जोगिंद्रनगर में पीलिया सक्रमण को लेकर शिमला आईजीएमसी की सर्विलांस टीम 12 सदस्यों का एक दल बुधवार सांय जागिन्द्रनगर अस्पताल पहुंचा जहां दल ने पीलिया सक्रमण को लेकर अपनी प्रारंम्भिक जांच शुरू कर दी। टीम की हैड डा. मैडम गंजू की नेतृत्व में शामिल इस दल ने अस्पताल में दाखिल मरीजों से बातचीत की तथा उनसे पीलिया रोग से सम्बधिंत सारी जानकारी हासिल की। टीम द्वारा मरीजों से उनका पता,किस सोर्स से पानी पिया कब उन्हें इसकी शिकायत हुई क्या क्या उपचार किया इत्यादि बारे जानकारी हासिल की। अस्पताल के एसएमओ रोशन लाल कौण्डल ने बताया कि शिमला के 12 सदस्यों के इलावा टीम में स्थानीय अस्पताल सहित,पधर के भी 8 कर्मी शामिल किये गये है। टीम यह जानकारी जुटायेगी कि यह रोग कहां से शुरू हुआ। हो सकता है कि टीम द्वारा मरीजों के खून तथा मल के सेम्पल एकत्रित किये जायेें।

टीम द्वारा इलाके के चारों और के पानी के सेम्पल एकत्रित किये जायेगें। इसकी सारी रिपोट एकत्रित करके विभाग को भेजी जायेगी ताकि भविष्य में इससे निपटने के उपाय ढूंढे जा सकें। उन्होनेें कहा कि यह टीम तीन दिन में सारी रिपोर्ट एकत्रित करेगी। टीम द्वारा यह भी पता लगाया जायेगा कि इसका ज्यादा असर 15 से 25 वर्ष तक के युवाओं पर ही क्यों पडा। पानी दूषित हुआ है तो किस ऐरिया का हुआ है। कौण्डल ने कहा कि अब धीरे धीरे मरीजों की संख्या कम हो रही है उन्होने लोगों से अपील की लोग झाड फू क के चक्कर मेे न पडे। कहा कि विभाग की एम्बूलेंस लोगों को जागरूक कर रही है जिसमें कम से कम 20 मिन्ट तक पानी उबाल कर पियें। गौर हो कि जोगिन्द्रनगर में जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में शुरू हुऐ पीलिया से अब तक 4 युवकों की मौत हो गयी थी जबकि अब भी करीब 28 रोगी अस्पताल में भर्ती है।

 

Exit mobile version