Site icon Dainik Savera Times

इग्नू ने बढ़ाई पंजीकरण की अंतिम तिथि, अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

हिमाचल डेस्कः इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी है। यह निर्णय ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन मोड के तहत संचालित सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों पर लागू होगा।

राजकीय महाविद्यालय संजौली स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि तिथि विस्तार का उद्देश्य उन शिक्षार्थियों को अवसर प्रदान करना है, जो किसी कारणवश निर्धारित समयसीमा के भीतर पंजीकरण नहीं कर पाए थे।

ये भी देखें :-

छूटे हुए छात्रों को मिला मौका

विश्वविद्यालय के इस फैसले से उन छात्रों को एक और मौका मिलेगा, जो तय समय सीमा में आवेदन नहीं कर सके थे। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पुनः पंजीकरण कर सकते हैं। समय पर पंजीकरण न करने पर आगामी शैक्षणिक सत्र के प्रवेश और अन्य अकादमिक गतिविधियों में असुविधा हो सकती है।

इसके अलावा, इग्नू में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के छात्रों को बीए, बीकॉम और बीएससी कार्यक्रमों में प्रवेश शुल्क पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाती है। इसके लिए पात्र छात्रों के अभिभावकों की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा उनके पास वैध एससी/एसटी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version