चंडीगढ़: हिमाचल के जिला ऊना में अवैध खनन को रोकने में हिमाचल सरकार विफल नजर आ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के अवैध खनन को रोकने संबंधी सभी वायदे ठुस नजर आ रहे हैं। दैनिक सवेरा पिछले कुछ समय से अवैध खनन को लेकर प्रमुखता से खुलासे कर रहा है। दैनिक सवेरा की इन्वैस्टीगेशन में यह सामने आया है कि स्टोन क्रशर मालिक खुद ही अवैध खनन को अंजाम दिला रहे हैं। दैनिक सवेरा के हाथ जगदम्बे नामक स्टोन क्रशर का एक वीडियो लगा है।
जिसमें स्टोन क्रशर के गुर्गे अवैध खनन करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि ऊना जिले में रात दिन अवैध खनन चल रहा है और सब कुछ जानते हुए भी खनन विभाग और पुलिस मूकदर्शक बने हुए हैं। बड़ा सवाल उठता है कि हिमाचल सरकार को हर माह अवैध खनन के चलते करोडों रुपए का नुकसान अकेले ऊना जिले से हो रहा है। इसके बावजूद सरकार द्वारा कोई पुख्ता कार्रवाई न किया जाना सरकार पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है। अगले पार्ट में जगदम्बे स्टोन क्रशर को लेकर और खुलासे किए जाएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...