ऊना: ज़िले में पहचान के मोहताज रहे शवो के अस्थि विसर्जन को लेकर लगातार पिछले 16 वर्षों से ऊना जनहित मोर्चा कार्य कर रहा है। गत्त दिवस ऊना जनहित मोर्चा की टीम ने चेयरमैन हरिओम गुप्ता के नेतृत्व में हरिद्वार में 28 पहचान के मोहताज 28 शवों की असथियों का विधि पूर्वक विसर्जन किया ।हरिद्वार के सती घाट पर पूजा अर्चना के साथ जहां विसर्जन किया गया, वहीं हर की पौड़ी पर पवित्र आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
भोजन व दान भी किया किया गया। ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने कहा कि जनहित मोर्चा गत 16 वर्षों से लगातार अस्थि विसर्जन का कार्य कर रहा है ,उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग भी प्राप्त होता है। पहचान का मोहताज रहा व्यक्ति अंतिम समय में मुक्ति के लिए मोहताज ना रहे ऐसा एक संकल्प जनहित मोर्चा का है, व्यक्ति अपने परिवार से किन कारणों से जुदा हो गया क्यों उसकी पहचान नहीं हो पाई? लेकिन अंतिम समय में उसका अंतिम संस्कार उसकी अस्थियों का विसर्जन विधि पूर्वक इसके लिए उन्हें जनहित मोर्चा कृत संकल्पित हो कार्य कर रहा है।
भनोट ने कहा कि समाज में अनेक अन्य कार्य समाजिक मोर्चा के माध्यम से किए जाते हैं, चेयरमैन हरिओम गुप्ता जी का मार्गदर्शन रहता है ,इस दौरान चेयरमैन हरिओम गुप्ता ने कहा कि जनहित मोर्चा की टीम सेवा ही लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मन को संतुष्टि होती है, जब हरिद्वार में अस्थि विसर्जन विधि पूर्वक किया जाता है। भगवान से यही प्रार्थना है कि सभी पहचान के मोहताज रहे उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उन्हें मुक्ति प्रदान करें ,उनके परिवार भी खुशहाल रहे।
मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने कहा कि कोई भी जरूरतमंद हो किन्ही कारणों से अंतिम संस्कार में परेशानी हो, दिक्कत हो तो ऊना जनहित मोर्चा हर समय मदद के लिए तत्पर है। आचार्य अश्विनी, बलविंदर कुमार गोल्डी, राजकुमार पठानिया, शिव सांभर, संजीव कुमार संजू सहित अनेक टीम के सदस्य लगातार सेवा के कार्य में जुटे हैं। वहीं डॉ सुभाष शर्मा, भाग सिंह, जसवीर ठाकुर, राजिंदर सैनी, डॉ प्रवीण भारद्वाज ,इंदु भारद्वाज सहित अनेक का सहयोग भी समय-समय पर प्राप्त होता है सभी का आभार भी व्यक्त किया।
