Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Una में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ हिमाचल प्रदेश की हुई अहम बैठक

March 21, 2023

Una में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ हिमाचल प्रदेश की हुई अहम बैठक

ऊना (राजीव भनोट/लखबीर लक्की) : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में आज भारतीय राज्य पेंशनर्स महा संघ हिमाचल प्रदेश की अहम बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश जिला के कार्यकारणी से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया, जिसमे संगठनात्मक विषय को लेकर भी चर्चा की गई। मौजूदा सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया है, उसको लेकर भी इस बैठक में चर्चा की गई है। भारतीय राज्य पेंशन महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ है, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए इस बजट में कुछ नहीं दिया गया है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो वायदे किए गए थे। उस पर भी वह खरा नहीं उतर पाई है। सरकार का 3 माह का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन जो 10 गारंटी इन्होंने दी थी, उस पर भी यह सरकार खरा नहीं उतर पाई है। इन्होंने सत्ता में आने से पहले कर्मचारी और पेंशनरों से वायदा किया था कि कांग्रेस सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन इन्होंने सत्ता में आने के बाद ओल्ड पेंशन स्कीम को तोड़ मरोड़ कर नए रूल बनाकर पेश किया गया है, जो सही नहीं है। पेंशनर पुरानी शेप वाली पेंशन चाहते हैं। लाखों कर्मचारी और और पेंशनर सदमे में है कि सरकार ने उनके साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया है। उस बजट में किसी भी वर्ग को कोई राहत नहीं दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें