हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की मनाली से काजा की और जाने वाली सड़क पर छोटा दडा में से गुजरती हुई एचआरटीसी बस की वीडियो को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। प्रदेश एचआरटीसी के द्वारा वीडियो बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मनाली से स्पीति के मुख्यालय काजा जाते समय छोटा दडा नामक जगह आती है। छोटा दडा के दुर्गम रास्तों पर गुजरती हुई एचआरटीसी की बस को पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। इससे पहले लाहौल स्पीति के ही लाहौल घाटी के बारालाचा दर्रे से गुजर रहे एचआरटीसी की बस को दूसरा स्थान मिला था और किन्नौर जिला के दुर्गम रास्तों से गुजरती हुई एचआरटीसी की बस को पूरे प्रदेश में पहला स्थान मिला था। ऐसे में स्पीति घाटी की ओर जाने वाली बस का वीडियो उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया में जारी किया है। एचआरटीसी के द्वारा बीते कुछ दिनों से फोटो व वीडियो बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अब पहला स्थान किन्नौर, दूसरा बारालाचा व तीसरा स्पीति घाटी के छोटा दडा को मिला है। ऐसे में जनजातीय जिला लाहौल स्पीति को इस वीडियो बनाओ प्रतियोगिता में दो इनाम हासिल हुए हैं। गौर रहे कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 साल पूरे होने पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और इस तरह के फोटो व वीडियो को भी सहेजा जा रहा है। साल 1974 में निगम के मात्र 379 रूट थे और दिसंबर 2018 तक ये संख्या बढ़कर 2850 हो गई। वही, मौजूदा समय में एच आर टी सी के बेड़े में 3358 बसे है और निगम के 31 डिपो इस समय करीब 2573 रूट संचालित कर रहे है।
HRTC की वीडियो बनाओ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान स्पीति, दूसरा स्थान बारालाचा दर्रे और किन्नौर जिले को मिला पहला स्थान

