
जोगिंद्रनगर: भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर है और जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। ऐसा ही वाक्या उपमंडल की ग्राम पंचायत पिपली के गाँव रोपा से भी आया है। गाँव रोपा के पास नाले में पुल ना होने से आए दिन ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें इस नाले में बनी पैदल चलने वाली पुलिया पिछली वर्ष बरसात में उफनते नाले में बह गयी थी। नाले में पानी का बहाब इतना तेज़ था कि नाले पर वर्षों पुरानी पुलिया का नामों निशान ही मिट गया। तब से लेकर आजतक स्थिति वैसी की वैसी बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीण काफी परेशान है। आजकल बरसात में तो नाले से आर-पार जाना ही मुश्किल हो गया है। नाले के तेज बहाब में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर एक दूसरे का सहारा लेकर नाले के आर पार आ-जा रहे हैं। ग्रमीणों में आक्रोश है कि पिछ्ले वर्ष से वो नाले में पुल के निर्माण को लेकर चुने हुए जनप्रतिनिधियों व स्थानीय प्रसाशन से गुहार लगा रहे हैं लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को आए दिन काफी मुश्किलों से नाले के तेज बहाब के बीच से स्कूल पहुँचाया जा रहा है। लोगों का उफनते नाले के बीच से आना जाना किसी बड़े हादसे को न्योता देना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...