ऊना: उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी में चिंतपूर्णी ट्रस्ट एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल से शुरू हुई सुगम दर्शन प्रणाली से मंदिर ट्रस्ट को 100 दिनों मे एक करोड रुपए की अतिरिक्त आय अर्जित हुई है ।इस सुगम दर्शन प्रणाली का राजनीतिक क्षेत्र में विरोध भी हुआ, बावजूद इसके चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट ने इस प्रणाली को लोगों की सुविधा के लिए जारी रखा। ₹1100 से इस सुविधा प्रणाली में दर्शन करवाए जा रहे हैं ।वहीं विकलांगों के लिए व वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है कम शुल्क में। इस दर्शन प्रणाली का लाभ उठाने के लिए निरंतर लाइन लगती हैं, मंदिर ट्रस्ट द्वारा इलेक्ट्रिकल व्हीकल में श्रद्धालुओं को लिफ्ट तक ले जाया जाता है ,लिफ्ट से दर्शन करवाए जाते हैं। प्रसाद, चुन्नी की सुविधा मां के प्रसाद के रूप में दी जाती है। इस प्रणाली का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया है और इसकी सफलता इसी से पता चलती है कि 100 दिनों मे एक करोड रुपए की अतिरिक्त आय चिंतपूर्णी ट्रस्ट को हो गई है। चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि 100 दिनों मे मंदिर ट्रस्ट को एक करोड रुपए की अतिरिक्त आय सुगम दर्शन प्रणाली के माध्यम से हुई है। इस प्रणाली से श्रद्धालु आसानी से माथा टेक पा रहे हैं।
श्रद्धालुओं का समर्थन मिला यह योजना सफल हुई :मुकेश
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह योजना है किसी पर यह योजना थोपी नहीं गई है। श्रद्धालु आम दिनों में और भीड़ में रूटीन में दर्शन भी कर सकते हैं। इस प्रणाली का लाभ भी ले सकते हैं। यह पूरी तरह से श्रद्धालुओं पर निर्भर है। दक्षिण भारत में अनेक मंदिरों में ऐसी व्यवस्थाएं हैं लेकिन हमने इसको वीआईपी दर्शन करके नहीं रखा है, यह सामान्य सुगम प्रणाली के दर्शन है जिससे श्रद्धालुओं को लाभ हो रहा है और इसके अच्छे परिणाम आए ,इसके लिए चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट, स्थानीय निवासी व श्रद्धालु सबका सहयोग रहा है।

