Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Pradesh के Hamirpur और Una में वायरल बुखार के बढ़े मामले

March 24, 2023

Himachal Pradesh के Hamirpur और Una में वायरल बुखार के बढ़े मामले

हमीरपुर/ऊनाः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और ऊना जिलों में वायरल बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दिन और रात के तापमान में अच्छा खासा अंतर इसके लिए जिम्मेदार है। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि लोग, खासकर बच्चे, बुखार, उल्टी, दस्त, खांसी, जुकाम, गले में खराश, शरीर में दर्द, सिरदर्द और शरीर में अकड़न की शिकायत लेकर अस्पताल आ रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इस तरह की शिकायत ले लेकर तकरीबन 50 लोग हर रोज ऊना क्षेत्रीय अस्पताल पहुंच रहे हैं।

ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमण शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार के मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, कि लोगों को सुबह और शाम में गर्म कपड़े पहनने चाहिए और बच्चों को ठंडी हवा से बचना चाहिए। हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर आने वाले मरीजाें की कतार ओपीडी के बाहर देखी जा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें