Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

करसोग में गरिमापूर्ण मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 1, 2026

करसोग में गरिमापूर्ण मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Independence Day celebrations at Karsog : मंडी। उपमंडल मुख्यालय करसोग में आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम करसोग अलीशा चौहान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

एसडीएम ने दिए दिशा-निर्देश

इस दौरान समारोह को सुव्यवस्थित, भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम अलीशा चौहान ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित प्रत्येक कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व हम सभी के लिए गौरव, सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक है तथा इसे पूरे उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। समारोह के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने शिक्षा विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा परेड की प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां समारोह का प्रमुख आकर्षण होंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें