Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 13, 2026

कुल्लू में 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

कुल्लू: कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि होंगे। बता दें कि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद वह लोगों को संबोधित भी करेंगे।

कार्यवाहक उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और रोवर्स एंड रेंजर्स की टुकड़ियां शामिल होंगी।

कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें स्कूलों, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और अन्य संस्थाओं के कलाकार हिस्सा लेंगे। अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। बारिश के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के साथ-साथ बैठने, बिजली, पानी, सफाई और यातायात की व्यवस्था का भी ध्यान रखा है।

उपायुक्त ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे 15 अगस्त को ढालपुर मैदान में होने वाले समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और राष्ट्रीय पर्व को उत्साह के साथ मनाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें