Site icon Dainik Savera Times

India को मिली जी20 की अध्यक्षता, Kangra किला पर चमका G-20 का ‘Logo’

कांगड़ा: भारत को जी-20 देशों की अध्यक्षता करने का मौका मिलने पर कांगड़ा किला में उत्सवी माहौल देखने को मिल रहा है, जिससे कांगड़ा किले को रौशनी से नहलाया जा रहा है। पूरे स्थल को जगमग रौशनी से रौशन किया गया है जोकि कांगड़ा किला में अगले 7 दिनों तक जगमग रौशनी से कांगड़ा किला चमकता रहेगा। ऐसे में समूचे भारत वर्ष में चयनित 100 स्मारकों की सूचि में कांगड़ा दुर्ग का भी नाम शुमार है, जिससे जी-20 की अध्यक्षता मिलने के उपलक्ष में कांगड़ा दुर्ग को 7 दिसम्बर तक प्रदीपन किया गया है।

श्री त्सेरिंग फुंचोक, अधीक्षण पुरातत्वविद, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, शिमला मंडल ने जानकारी देते हुए कहा की बहुत गर्व की बात है कि भारत को जी-20 2023 की मेजबानी का मौका मिला है। अत: इसकी उपलक्ष में समूचे भारत वर्ष में लगभग 100 स्मारकों में रौशनी से जी-20 के प्रतिक चिन्ह को प्रदर्शित किया जा रहा है। यह कार्यक्र म 7 दिसंबर तक किया जाएगा। कांगड़ा के लिए यह गर्व की बात है की 100 स्मारकों में से कांगड़ा दुर्गा का चयन किया गया है।

Exit mobile version