Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत अफगानिस्तान के लिए होम ग्राउंड, ऐतिहासिक होगा वर्ल्ड कप: कैप्टन शाहीदी

October 6, 2023

भारत अफगानिस्तान के लिए होम ग्राउंड, ऐतिहासिक होगा वर्ल्ड कप: कैप्टन शाहीदी

कुल्लू (सृष्टि): अफगानिस्तान टीम के कैप्टन हसमतुल्ला शाहीदी ने कहा कि उनकी टीम ने बंगलादेश के साथ बहुत अधिक मैच खेले है। एशिया कप में उनसे हार मिली थी, लेकिन अब वर्ल्ड कप में हमने काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि अपनी ताकत और उनकी कमजोरियों का भी हमें पता लगा है, जिस पर हम काम कर रहे हैं। अजय जडेजा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने काफी मैच खेले है, उनके मेंटोर के रूप में शामिल होने से अधिक लाभ टीम को मिलेगा। कैप्टन ने कहा कि वर्ल्ड कप 2019 बीत चुका समय है, अब हम कल अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

बड़ी खबरें पढ़ेंः SYL को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख पर Navjot Kaur Sidhu ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने कहा कि भारत मे धर्मशाला का मैदान बहुत अलग है। मैदान में अच्छी उछाल, स्विंग व गति है, तो हम बेहतरीन खेल दिखाकर मैच जितना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान टीम के पास तेज़ व स्पिन में अच्छे ऑप्शन है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के लिए भारत होम ग्राउंड है। आईपीएल में भी काफी खिलाड़ी मैच खेले है, उनके अनुवभ का काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार वर्ल्ड कप अफगानिस्तान के लिए ऐतिहासिक होने वाले है। कैप्टन ने कहा कि रेहनमुल्ला काफी टेलेंटेड खिलाड़ी है, तो उन्हें जिम्मेदारी के साथ खेलने के लिए प्रेरित करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें