Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

13 जून को धर्मशाला में होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे, BCCI ने शेड्यूल किया अपडेट

May 21, 2026

13 जून को धर्मशाला में होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे, BCCI ने शेड्यूल किया अपडेट

हिमाचल डेस्कः HPCA स्टेडियम धर्मशाला में अब भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे मुकाबला 13 जून को खेला जाएगा। पहले यह मैच 14 जून को प्रस्तावित था। BCCI ने अपनी वेबसाइट पर नया शेड्यूल अपडेट कर दिया है।

ये भी पढ़ें :-

सूत्रों के अनुसार, शेड्यूल में बदलाव के पीछे 14 जून को होने वाले महिला टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबले को वजह माना जा रहा है।

प्रसारण और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने धर्मशाला में वनडे मैच एक दिन पहले कराने का फैसला लिया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

धर्मशाला का खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम लंबे समय से बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का गवाह रहा है। हाल ही में यहां 11 से 17 मई के बीच तीन आईपीएल मैचों का सफल आयोजन किया गया था, जबकि 26 मई को आईपीएल प्लेऑफ के क्वालीफायर-1 मुकाबले का आयोजन भी यहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें