Site icon Dainik Savera Times

Snow Marathon में भारतीय सेना का रहा वर्चस्व, शाबीर हुसैन ने जीता फुल मैराथन का खिताब

मनाली (सृष्टि) : मनाली के साथ लगते जाणा गाँव में आज स्नो मैराथन का आयोजन किया गया। इस स्नो मैराथन में जहां देश के अलग राज्यों सहित देश-विदेश के धावकों ने भाग लिया, वहीं भारतीय सेना के जवानों ने भी इस स्नो मैराथन में भाग लिया तथा भारतीय सेना के शाबीर हुसैन ने तीसरी स्नो मेराथन को अपने नाम कर किया। लद्दाख स्काउट्स के इस जवान ने मनाली के निकट जाणा गांव की बर्फीली पहाड़ियों में आयोजित इस स्नो मेराथन की 42 किलोमीटर की फुल मेराथन की दूरी 03: 58: 21 समय में पूरी की गई, जबकी महिलाओं के वर्ग में मनाली की तेनजिन डोल्मा ने 04: 35: 13 का समय दर्ज कर फुल मेराथन जीती।

स्नो मैराथन का आयोजन रीच इंडिया और हिमाचल पर्यटन विभाग द्वारा तथा जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया था, जिसमें देश और विदेश के चार कैटेगरियां में 200 से भी अधिक धावकों ने दम खम दिखाया। इस आयोजन में रूस, अमेरिका, यूके और श्रीलंका के धावकों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज की हैं। 01: 29: 14 की टाइमिंग के साथ भारतीय सेना के सेवांग नांगदन ने हाफ मैराथन जीती जबकि महिला वर्ग में 02: 45: 58 की टाइमिंग दर्ज कर हेमलता ने यह खिताब अपने नाम किया। 10 किलोमीटर की रेस में भी भारतीय सेना के ही बाजी मारी जिसमें 48: 47 की टाइमिंग के साथ जिग्मेंट स्टबडन प्रथम स्थान प्राप्त विजेता के रूप में उभरे, जबकि महिला वर्ग में साक्षी ने 01: 12: 34 समय के साथ पहले स्थान पर रह कर विजेता बनी। 5 किलोमीटर की स्पर्धा मे अरमान ठाकुर ने बाजी मारी।

स्नो मैराथन के आयोजक का कहना है कि यह एक अच्छा शो है। इसमें 200 से जुड़ा पीटोबजागीतों ने भाग लिया है। कोलकता से प्रतिभागी इसमें शामिल हुए हुए है। वहां काफी गर्मी होती है वे कभी सोच भी नही सकते थे कि वे यहां बर्फ के बीच इस मैराथन में भाग लेंगे। हमारा मकसद भारत को विश्व मानचित्र पर प्रदर्शित करना है।भारत अब स्नो मैराथन की मेजबानी करने वाला 11वां देश है। बल्कि विश्व में यह पहला देश है जो इतनी ऊंचाई पर स्नो मैराथन करवा रहा है। इस साल दूसरे देशों से भी लोगों ने शामिल होने की बात की थी, लेकिन वीजा ओर अन्य कारणों से वे इस साल इसमें शामिल नहीं हो पाए।

Exit mobile version