Site icon Dainik Savera Times

भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर, 13 फरवरी से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

Agniveer Bharti 2026

Agniveer Bharti 2026

हिमाचल डेस्कः युवाओं के लिए भारतीय थल सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर है। अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी से शुरू हो चुका है। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने जानकारी दी कि इस भर्ती के तहत अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं एवं दसवीं पास) तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के पद भरे जाएंगे।

ये भी देखें :-

ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट अनिवार्य

ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल तक किया जा सकता है। निर्धारित समयावधि में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इसके बाद भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा।

आधार से लिंक होना चाहिए मोबाइल नंबर

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना आवश्यक है। मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना अनिवार्य है।

मंडी, कुल्लू व लाहुल-स्पीति के लिए भर्ती रैली 22 मार्च से

अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती रैली 22 से 30 मार्च तक ट्रेनिंग ग्राउंड, रिजर्व बटालियन पंडोह में आयोजित की जाएगी। यह रैली मंडी, कुल्लू और लाहुल-स्पीति जिलों के उन अभ्यर्थियों के लिए होगी, जिन्होंने वर्ष 2025 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।

सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल गौतम निशांत ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सेना भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों को सलाह

सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र में अंकित तिथि और समय के अनुसार ही भर्ती रैली स्थल पर उपस्थित हों। साथ ही, जारी अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लाएं और निर्धारित समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग करें।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version