Site icon Dainik Savera Times

भारत की आत्मा बसती है गावों में, 2047 तक भारत बनेगा एक विकसित देश : Anurag Thakur

हमीरपुर: केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर से उनके संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के भोरंज विधानसभा से आये ग्राम प्रधानों व करियर प्वाइंट यूनिवर्सटिी के छात्रों का एक दल उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मिला। ठाकुर ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर स्वागत-अभिनन्दन किया। अनुराग ठाकुर ने बताया की ग्राम प्रधानों से भेंट के दौरान क्षेत्रीय विकास के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास में ही राष्ट्र का विकास निहित है। भोरंज से आए प्रधानों ने अपने विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों से अवगत कराया है। सभी पहलुओं पर सार्थक प्रयास किये जायेंगे।

भारत की आत्मा गावों में बसती है और 2047 तक भारत तभी एक विकिसत देश बनेगा जब हमारे गांव विकिसत होंगे। हम सभी एक टीम के रूप में प्रधानमंत्री के सपनों का आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने को कृतसंकिल्पत हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया की करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के दल से अमृत काल में छात्नों के योगदान, नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप की संभावनाओं सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हमारे आज के युवा कल के भारत के कर्णधार हैं। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है। 1.4 अरब मानव संसाधनों में से करीब एक अरब भारतीय आज 35 साल से कम उम्र के हैं।

हमारी औसत आयु 29 वर्ष है। 2047 में, वैश्विक कार्यबल का 21 प्रतिशत भारत में होगा। स्वतंत्नता के बाद से लंबे समय तक, भारत के मानव संसाधनों को विकास में बाधा, अभिशाप के रूप में माना जाता था। लेकिन निरंतर, केंद्रित और व्यापक प्रयासों से, भारत पिछले 90 महीनों में उस धारणा को बदलने में सक्षम रहा है। आज दुनिया मानव सभ्यता की सबसे जटिल समस्याओं का समाधान प्रदान करने में भारतीय युवाओं की क्षमता, ज्ञान और शक्ति को स्वीकार करती है।

Exit mobile version