Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

उद्योग विभाग सीमेंट संकट दूर करने के लिए Adani Group से करेगा बातचीत : CM Sukhu

February 4, 2023

उद्योग विभाग सीमेंट संकट दूर करने के लिए Adani Group से करेगा बातचीत : CM Sukhu

हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश सरकार दो सीमेंट कारखाने बंद होने और ट्रक संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण पैदे हुए सीमेंट संकट को खत्म करने के लिये कदम उठा रही है। उद्योग मंत्री इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अडाणी समूह से बात करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को यह जानकारी दी हैं। गृह जिले हमीरपुर के तीन दिवसीय दौरे पर आए सुक्खू ने एनआईटी हेलीपैड पर बताया कि अडाणी समूह की बिलासपुर और सोलन में स्थित दो सीमेंट कारखानों से संबद्ध ट्रक संचालकों के संगठन ने संशोधित दरों का प्रस्ताव भेजा है। संबंधित अधिकारियों को फैक्टरी प्रबंधन के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया है।

बरमाणा (बिलासपुर) में एसीसी और दारलाघाट (सोलन) में अंबुजा सीमेंट कारखाने माल ढुलाई दर पर विवाद को लेकर 14 दिसंबर से बंद हैं। एक प्रश्नपत्र लीक होने के बाद हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को निलंबित करने के संबंध में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रश्न-पत्र लीक के कई अन्य मामले भी सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर स्थित कर्मचारी चयन आयोग भ्रष्टाचार की जननी था और उनकी सरकार राज्य में भ्रष्टाचार नहीं होने देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें