Site icon Dainik Savera Times

ज़रूरतमंद लड़कियों को इनर व्हील क्लब ने दीं सिलाई मशीनें, समाजसेवा के क्षेत्र में भी काम कर रही संस्था

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001079336.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001079337.mp4

कुल्लू: इनर व्हील क्लब कुल्लू द्वारा तीज के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं दौरान इनर व्हील क्लब ने तीज त्यौहार भी मनाया। कार्यक्रम के दौरान संस्था ने जरूरतमंद छात्राओं को सिलाई मशीन भी दी।

इनर व्हील क्लब कुल्लू की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था हर महीने कार्यक्रम करती है और सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की भी मदद उनकी ओर से की जा रही है। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस और तीज के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई। वहीं महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान संस्था को और आगे कैसे बढ़ता है। इसके बारे में भी चर्चा की इसके अलावा विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का भी आयोजन यहां पर किया गया।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इनर व्हील क्लब कुल्लू में अब अपनी टीम को बढ़ाने की दिशा में भी कार्य कर रहा है। वही जरूरतमंदो की मदद करने के लिए भी संस्था कार्य करती है. किसी कड़ी में आज कार्यक्रम में दो सिलाई मशीन जरूरतमंद युवतियों को दी गई, संस्था आने वाले समय में और भी ऐसे कार्य करेगी।

वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने कहा कि संस्था बेहतरीन कार्य कर रही है और भविष्य में जो भी सहयोग संस्था को चाहिए, वह नगर परिषद कुल्लू की ओर से दिया जाएगा।

📍 Location: Kullu (कुल्लू)

Exit mobile version