Site icon Dainik Savera Times

Dy. CM Agnihotri के अधिकारियों को निर्देश, श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर का मसौदा दस्तावेज किया जाए तैयार

शिमला: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों से श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर पर एक दस्तावेज तैयार करने को कहा, ताकि तीर्थयात्रियों को इसके धार्मिक और गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया जा सके।

अग्निहोत्री बृहस्पतिवार को ऊना में जिला अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को जिले के विकास के लिए नयी परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोकनिर्माण (पीडब्ल्यूडी) विभाग को प्राथमिकता के आधार पर विकास परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा।अग्निहोत्री ने सभी एसडीएम को खनन माफिया द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान का निरीक्षण करने का निर्देश दिया और पुलिस और खनन विभाग को दोषियों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया।

बयान में कहा गया है कि जिले में नशाखोरी को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी जारी किए गए। उन्होंने प्रशासन को भूमि बैंक चिन्हित करके बनाने तथा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवहन विभाग के सभी अधिकारियों को बिना वैध परमिट और टैक्स चोरी के चलने वाली वॉल्वो बसों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

 

Exit mobile version