Site icon Dainik Savera Times

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिरमौर में एकीेकृत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का किया जा रहा आयोजन

जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने आज जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला सिरमौर में एकीेकृत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला सिरमौर के विभिन्न स्थानों में छः शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के आरम्भ में अगस्त माह में जिला में तीन स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता जॉच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जॉच शिविर 12 अगस्त को धौलाकुआं में, 17 अगस्त को गौंदपूर में तथा कालाआम्ब में 23 अगस्त को लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में यौन संचारित रोग, एचआईवी, मधुमेह, हेपेटाइटिस सी, हेपेटाइटिस बी, क्षय रोग, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप आदि रोगों की जॉच की जाएगी व इनका निःशुल्क उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सम्भावित लोगों को एनजीओ के माध्यम से उनके घरों से लाकर शिविर में उनकी जॉच व उपचार किया जाएगा।

Exit mobile version