international-athlete-meets-former-mla : कुल्लू। लाहौल-स्पीति जिले की ग्राम पंचायत मूरिंग के गाँव दंदक निवासी, पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किशन लाल ने आज पूर्व विधायक रवि ठाकुर से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
खेल संस्कृति बढ़ाने पर मंथन
उन्होंने इस भेंट के दौरान प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं सशक्त समाज के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।इस अवसर पर किशन लाल ने शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव साझा करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने पर भी बल दिया।
पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। यदि युवाओं को बेहतर अवसर, उचित मार्गदर्शन और खेलों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए, तो वह न केवल अपने क्षेत्र बल्कि प्रदेश और देश का भी नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण और युवाओं को खेल एवं शिक्षा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने किशन लाल के खेल, शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन प्रदेश के युवाओं को नई दिशा एवं प्रेरणा प्रदान करेगा।

