Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Una में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह, Deputy CM Agnihotri ने की कार्यक्रम में शिरकत

March 9, 2023

Una में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह, Deputy CM Agnihotri ने की कार्यक्रम में शिरकत

ऊना (सूद) : जिला ऊना के समूरकलां स्थित लता मंगेशकर कला केन्द्र में अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यकर्म का आयोजन किया गया। इस जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए, जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर भी कार्यक्रम पेश किया गया। वहीं कार्यक्रम में महिलाओं की गोद भराई और बच्चों को पोषण आहार भी उप मुख्यमंत्री की पत्नी सिमी अग्निहोत्री द्वारा दिया गया।

इस मौके पर आंगनबाड़ी महिलाओं द्वारा संस्कृत कार्यक्रम भी पेश किए गए और महिलाओं के उत्थान को लेकर नाटक के जरिए उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी। मीडिया से रूबरू होते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लता मंगेशकर कला केंद्र में पहली बार यह महिलाओं का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने महिला दिवस को लेकर सभी महिलाओं को बधाई दी है।

उन्होंने कहा है कि महिलाओं को दिए जाने वाले ईनाम की राशि को सरकार द्वारा बढ़ोतरी की गई है। महिलाओं का समाज की उनती में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर आज काम कर रही है और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रही है। सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है ताकि महिलाएं उन योजनाओं का फायदा उठा कर आगे बढ़ सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें