Site icon Dainik Savera Times

सुंदरनगर में आंगनवाड़ी सहायिका के पदों का साक्षात्कार स्थगित, जानें नई तारीख कब होगी जारी

सुंदरनगर: हिमाचल प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत बाल विकास परियोजना सुंदरनगर में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए होने वाला साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया है।

ग्राम पंचायत कपाही के आंगनवाड़ी केंद्र देरडू और ग्राम पंचायत छातर के आंगनवाड़ी केंद्र संगाहण में सहायिका के पदों को भरने के लिए 12 अगस्त 2026 को साक्षात्कार होना था। यह साक्षात्कार सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय सुंदरनगर में आयोजित किया जाना था। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते निर्धारित साक्षात्कार को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार की नई तारीख बाद में जारी की जाएगी। संबंधित अभ्यर्थी नई तिथि की जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुंदरनगर से संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01907-266946 पर संपर्क करके साक्षात्कार की नई तारीख और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

📍 Location: Mandi (Mandi)

Exit mobile version