Site icon Dainik Savera Times

Sujanpur में घर-घर जाकर सौंपे जा रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र

सुजानपुर (गौरव जैन) : श्री रामतीर्थ क्षेत्र अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजित अक्षत देकर निमंत्रण रामदूत घर-घर पहुंचा रहे हैं। टौणी देवी क्षेत्र के बारी मंदिर गांव में शुक्रवार को मातृ शक्ति, युवाओं और राम भक्तों ने घर-घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र देकर निमंत्रण दिया।

राम भगतों में गजब का जोश देखा गया । सनातन धर्मियों ने राम के भजन गाकर तथा श्री राम के नारे लगाकर माहौल को धार्मिक बना दिया। उन्होंने ग्रामवासियों को अवगत कराया कि 22 जनवरी को श्री रामलला को अयोध्या धाम में विराजमान किया जाएगा। सभी लोग अपने-अपने घरों में 22 जनवरी को घी के दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाएं। इसी दिन बारी मंदिर में सुबह 11 बजे विशेष कार्यक्रम रखा जाएगा।

Exit mobile version