चंबा: 9 दिन बाद चंबा में एक कार दुर्घटना के बाद लापता हुई प्रशिक्षु चिकित्सक (इंटर्न) इशिका का शव सोमवार रात को चमेरा जलाशय में बरामद हुआ। मंगलवार को पुलिस ने शव का मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि एएसपी चंबा हितेश लखनपाल ने की। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर की अल सुबह चंबा-पठानकोट एनएच के परेल नामक स्थान पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें मेडिकल कॉलेज चंबा के चार चिकित्सक (इंटर्न) सवार थे जिसमें तीन लड़के व एक लड़की शामिल थी। अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई थी तो इशिका रावी नदी के प्रवाह में बह गई थी।
जिसकी खोज को कई दिनों तक रावी में सर्च ऑपरेशन चला गया लेकिन उसे तलाशा नहीं जा सका। सोमवार शाम को पुलिस को सूचना मिली की सेरू नामक स्थान पर चमेरा जलाशय में एक शव तैर रहा है। पुलिस थाना चंबा व पुलिस चौकी दड्र्डा से पुलिस टीमें उक्त स्थान पर पहुंची और पानी से शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान लापता इशिका के रूप में हुई। मंगलवार को शव का मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि इस कार दुर्घटना में दो चिकित्सक (इंटर्न) घायल हुए थे।
ये भी पढ़ें: Ladakh New LG: लद्दाख के वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 मार्च को लेंगे शपथ

