Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ सिर्फ पात्रों को ही मिले, ये जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी: अनुराग सिंह ठाकुर

July 19, 2026

मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ सिर्फ पात्रों को ही मिले, ये जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी: अनुराग सिंह ठाकुर

बिलासपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने श्री नैना देवी विधानसभा में स्थानीय विधायक रणधीर शर्मा व अन्य गणमान्य की उपस्थिति में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में नव-निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि “हिमाचल प्रदेश के हाल ही में सम्पन्न पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह नकारते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचंड जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यशैली से निराश है तथा बदलाव चाहती है।

इन्हें हार का ऐसा सदमा लगा है की आजकल जब ये किसी योजना का उद्घाटन करने जाते हैं तो कहीं नींव पत्थर गिर जाते हैं तो कहीं पर्दा उठाने से पहले पूरा पर्दा ही खुद ब खुद गिर जाता है। तो न इनसे पार्टी संभल रही है ना सरकार और न ही राज्य संभल रहा। जनता यह समझ चुकी है की अपना पंचायत नहीं बचा सकते वह राज्य को क्या चलाएंगे और अब जनता ने मन बना लिया है की कांग्रेस की विदाई में ही राज्य की भलाई है। सांसद अनुराग ठाकुर आज श्री नैना देवी जी के मातृ सदन यात्री निवास में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इससे पूर्व सांसद अनुराग ठाकुर ने पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के नव-निर्वाचित भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उन्हें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक रणधीर शर्मा ने अपने संबोधन में सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विजय भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा जनता के विश्वास की जीत है।

सांसद अनुराग ठाकुर के श्री नैना देवी जी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रामपाल चौधरी, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मानसिंह धीमान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें