Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली चुनावों के बाद पहली बार बिलासपुर आएंगे Jagat Prakash Nadda, भव्य स्वागत की तैयारी

बिलासपुर हिमाचल (सुभाष ठाकुर): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा वीरवार को दिल्ली चुनावों में मिली जीत के बाद पहली बार बिलासपुर दौरे पर आ रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

इसको लेकर परिधि गृह में जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल की अगवाई में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिला भर से भारी संख्या में कार्यकर्ता नड्डा के स्वागत के लिए पहुंचेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि यह दौरा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक होगा और आने वाले समय में संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होने कहा जेपी नड्डा बिलासपुर दौरे के दौरान एम्स (AIIMS) बिलासपुर में PET स्कैन मशीन का उद्घाटन करेंगे। यह मशीन आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत बनाएगी और मरीजों को कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों की जांच में सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Iran-Israel War: ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए 3 हजार से ज्यादा लोग

Exit mobile version