Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोनो रेल का उद्घाटन, सेब नर्सरी का निरीक्षण

October 19, 2026

मोनो रेल का उद्घाटन, सेब नर्सरी का निरीक्षण

Jagat Singh Negi to Visit Mandi on October 22–23 : मंडी। हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 22 और 23 अक्टूबर को मंडी जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।

इस दौरान वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। उनके दौरे से क्षेत्र में बागवानी सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।  प्रवास के दौरान बागवानी मंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व निरीक्षण करेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार जगत सिंह नेगी 22 अक्टूबर गुरुवार को सुबह पलहोटा में एच पी शिवा कलस्टर पलहोता-II में मोनो रेल का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वे गोहर के उद्यान विस्तार केंद्र बाड़ू में नवनिर्मित उद्यान प्रसार अधिकारी कार्यालय-सह-आवासीय भवन तथा फल संतति और प्रदर्शनी बाग़ मधान में नवनिर्मित उद्यान प्रसार अधिकारी कार्यालय-सह-आवासीय भवनों का तथा पौध स्वास्थ्य केंद्र सुंदरनगर का भी उद्घाटन करेंगे।

 

नेगी दोपहर बाद करसोग में नवनिर्मित सेब नर्सरी का निरीक्षण करेंगे। रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह करसोग में होगा। प्रवास के दूसरे दिन, 23 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह लगभग 11:00 बजे बागबानी मंत्री तत्तापानी में प्रस्तावित गर्म पानी स्नानागार व सामुदायिक भवन के निर्माण स्थल का मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे तत्तापानी से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें