Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जय राम ठाकुर ने राम नगर यूथ क्लब द्वारा आयोजित दशहरा समारोह में लिया भाग, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

October 20, 2026

जय राम ठाकुर ने राम नगर यूथ क्लब द्वारा आयोजित दशहरा समारोह में लिया भाग, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज राम नगर यूथ क्लब द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

दहशरा उत्सव का हिमाचल की संस्कृति में विशेष महत्व है। कुल्लू का दशहरा दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। कुछ दिन में ही दिवाली आने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप इस दीपावली पर प्रत्येक घर में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, सेब, प्राकृतिक उत्पादों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन देकर स्थानीय रोजगार एवं आत्मनिर्भरता को मजबूती दी जा सकती है। स्वदेशी अपनाना देश के उद्यमियों, कारीगरों, किसानों और युवाओं को सशक्त बनाने का संकल्प है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के सामने भारत को विकसित करने का जो लक्ष्य दिया है।,यह आंदोलन विकसित भारत के लक्ष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी से व्यक्तिगत हितों से ऊपर राष्ट्रहित को रखकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनने का आह्वान किया।

नेता प्रतिपक्ष ने साल 2012 से लगातार दशहरा उत्सव आयोजित करने और अन्य सामाजिक कार्यों में संलग्न रहने के लिए राम नगर यूथ क्लब को साधुवाद दिया तथा सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों का आभार जताते हुए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, जिला अध्यक्ष केशव चौहान, पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय सूद, स्थानीय पार्षद, राम नगर यूथ क्लब के पदाधिकारी व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें