Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jairam Thakur और Avinash Rai Khanna ने PM Modi की मां हीराबेन के निधन पर किया शाेक व्यक्त

December 30, 2022

Jairam Thakur और Avinash Rai Khanna ने PM Modi की मां हीराबेन के निधन पर किया शाेक व्यक्त

शिमलाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज शुक्रवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद में आज अंतिम सांस ली। हीराबेन को मंगलवार को सांस में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में किया गया, जहां पीएम मोदी और उनके भाईयाें ने मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दुखद समाचार के बाद देशभर में शोक की लहर है।

भाजपा के विधायक दल के नेता जयराम ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूज्य माता जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं। संघर्षपूर्ण जीवन जीते हुए पूज्य माता जी ने जो आशीष व संस्कार दिए हैं, उसी से आज भारत को कुशल एवं मजबूत नेतृत्व मिला है। ऐसी पूज्य माता जी की पुण्य आत्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। मां को खोने की पीड़ा असहनीय है, ईश्वर प्रधानमंत्री जी एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करें।

प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल प्रधानमंत्री मोदी व समस्त परिवार जनों को संबल प्रदान करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर भाजपा के समस्त प्रदेश पदाधिकारीगणों, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने शोक व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें