Site icon Dainik Savera Times

जयराम ठाकुर ने सुरेंद्र शौरी की पीठ थपथपाई, बोले- 2027 में बंजार विधानसभा से BJP लगाएगी जीत की हैट्रिक

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1001115032.mp4

बंजार। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के लगातार दूसरी बार निर्वाचित भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि विधायक सुरेंद्र शौरी ने क्षेत्र में जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दी है, जिसके कारण लोगों का उन पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

जय राम ठाकुर ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बंजार से भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता निराश है, जबकि भाजपा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। बंजार की जनता एक बार फिर भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन देगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और सरकार की जनविरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं। जय राम ठाकुर ने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है और प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें।

इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र शौरी ने पूर्व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे और बंजार विधानसभा के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास जारी रखेंगे।

📍 Location: बंजार, कुल्लू (Kullu)

Exit mobile version