हिमाचलः कुल्लू में जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है, जिसकी पुलिस हत्या के एंगल से जांच रही है। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना न केवल बेहद दुखद है, बल्कि हिमाचल प्रदेश में कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं भी पैदा करती है।
हिमाचल प्रदेश लंबे समय तक शांत और सुरक्षित राज्य के रूप में जाना जाता रहा है। लेकिन हाल के वर्षों में हत्या, नशे, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों की बढ़ती घटनाओं ने लोगों के मन में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। आज प्रदेश का आम नागरिक स्वयं को पहले की तुलना में कम सुरक्षित महसूस कर रहा है।
हिमाचल प्रदेश कार्यकारी सदस्य राहुल सोलंकी ने कहा कि वह हिमाचल सरकार और प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष, तेज और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए तथा यदि किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, पुलिस गश्त बढ़ाने, अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएँ।
हिमाचल की जनता को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए ताकि प्रदेश में सुरक्षा का विश्वास फिर से स्थापित हो सके। एक सुरक्षित और भयमुक्त हिमाचल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है।
📍 Location: कुल्लू (Kullu)

