Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar Accident: फगवाड़ा शुगर मिल के पास भीषण सड़क हादसा, कैंटर से टकराई 2 कारें, 5 घायल

August 27, 2026

Jalandhar Accident: फगवाड़ा शुगर मिल के पास भीषण सड़क हादसा, कैंटर से टकराई 2 कारें, 5 घायल

जालंधरः फगवाड़ा शुगर मिल के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में 2 गाड़ियों में सवार 5 सवारियों के घायल होने की सूचना मिली है। यह हादसा तब हुआ जब जालंधर की ओर से आ रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर चला गया, जिससे दूसरी ओर से आ रही 2 गाड़ियों की कैंटर से टक्कर हो गई। इस घटना के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के चालकों ने बताया कि वे सभी नवांहर के रहने वाले हैं और जालंधर में मकान लेने जा रहे थे। जब वे फगवाड़ा शुगर मिल के नजदीक पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रहा कैंटर उनकी तरफ आ गया, जिससे यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में जहां दोनों गाड़ियों में सवार लगभग आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं, वहीं उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम और संबंधित थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क किनारे किया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाने का काम किया जा रहा है। वहीं अन्य चालक ने कहाकि कैंटर चालक के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे में एक गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

एएसआई रंजिदर सिंह ने कहा कि एक दिशा से कैंटर दूसरी गलत दिशा में आ गया और 2 कारों की कैंटर से टक्कर हो गई। कार सवार जालंधर से लुधियाना जा रहे थे। इस दौरान शुगर मिल के पास यह हादसा हो गया। वहीं घटना में घायल मरीजों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें