जालंधरः गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से श्री गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान श्री गणेश जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। समिति की ओर से आज श्री गणेश जी की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन ब्यास नदी में किया जाएगा।
शोभायात्रा सेदा गेट बाजार से शुरू होकर श्री राम चौक तक पहुंची। इस दौरान ढोल-ताशों की गूंज के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर वार्ड के पार्षद शैरी चड्ढा भी विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने श्री गणेश जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।
शोभायात्रा के दौरान समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न करवाने के लिए समिति की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं।
इस मौके पर दाना प्रधान, राजू सोनगरा, दीपक सोनगरा, सनी चन्देल, मनी थापर, निकिल गिल, अभी गिल, वीर सोनगरा, विनोद चौहान, अजय चौहान और टीटू चायल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📍 Location: जालंधर रैणक बाजार (जालंधर)

