Site icon Dainik Savera Times

नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, 10 अगस्त अंतिम मौका

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001068146.mp4

कुल्लू। जिला के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, बन्दरोल में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब पात्र विद्यार्थी 10 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल के प्राचार्य प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कुल्लू के विद्यालयों में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा।

प्राचार्य ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 7 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे प्रशासनिक कारणों के चलते बढ़ाकर 10 अगस्त, 2026 कर दिया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2026 को किया जाएगा।

प्राचार्य ने जिला कुल्लू के सभी पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल के कार्यालय दूरभाष नंबर 9418538510 पर संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक अभिभावक विद्यालय कार्यालय में पहुंचकर भी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

📍 Location: कुल्लू (Kullu)

Exit mobile version